Monday, February 14, 2011
Scriptwriting in the UK: Joss Whedon's Top 10 Writing Tips
Scriptwriting in the UK: Joss Whedon's Top 10 Writing Tips: "At the Screenwriters’ Festival launch last week, I picked up 4talent Magazine from C4 reception. It’s an impressive and polished publicatio..."
Sunday, February 13, 2011
....एक बार......
....एक बार......
जिस कलम से-
तुम्हारे लिए बेहिसाब
नज्मे लिखी,नग्मे लिखे,
तुम्हारे साथ ने ही तो मेरी
क़लम की स्याही को
गीली बनाए रखा.
आज के जब तुम नही हो
मेरे साथ,
पता नही कहाँ? ये मालूम होता
मुझे काश!
अब मेरे क़लम की स्याही भी
सूख चुकी है,
अब काग़ज़ भी कोरा रह जाता है
हर बार,
काश ! के फिर से लिख सकता ..
"तुम्हारा नाम"
.......................एक बार...........
मगर ऐसा हो ना सका.........!
मैने तो सोचा था के हमे
अपनी मोहब्बत का मकाम मिल जाए,
जवां दिलों की धड़कनो को
लुत्फ़ ओ क़रार मिल जाए,
तुम्हे हमारा और मुझे
तुम्हारा साथ मिल जाए.
मैने तो सोचा था, चाहा था.
मगर ऐसा हो ना सका.
अब तो ये हाल है के-
तुम मेरे साथ नही हो.. फिर भी
हर वक़्त- हर पल मेरे साथ-साथ
रहती हो,
कहीं भी चला जाऊं इस ज़माने में
तुम मेरे साथ-साथ चलती हो,
और रात की तन्हाइयों में
मेरी अश्कों में तुम ही ढलती हो.
कौन कहता है की हम बिछड़े है?
ये कह के मैं अपने दिल को तसल्ली देता हूँ,
दिल-ए-मासूम कितने ही सवाल करता है,
मगर मेरे पास उनका कोई जवाब नही.
जी में आता है की कुछ कहूँ तुझसे ..
फिर ये अहसास की तू मेरे पास नही.
तुम नही हो, ज़िंदगी से
से कोई शिक़वा भी नही है,
मगर ये लगता है..
तू है कहीं तो है.
दिल ने चाहा था के तेरा साथ मिले
मैने भी सोचा था,चाहा था के... यूँ हो.
मगर ऐसा हो ना सका.........!
Thursday, January 20, 2011
Cinefotografiando: iPhone 4 por el iPhone 4.
Cinefotografiando: iPhone 4 por el iPhone 4.: "La portada de la edición de Septiembre de Macworld lleva un iPhone 4, una foto tomada con otro iPhone 4. Peter Belanger, quizás uno..."
Thursday, January 13, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)